G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

राजीव भवन में प्रदर्शन भाजपा का नहीं सरकार का था, पूरे मंत्री कांग्रेस दफ्तर पर हमला करने आये थे

मंत्रियों के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थर, आंसू गैस के गोले फेंके गये

रायपुर/22 जुलाई 2026। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने सुनियोजित तरीके से कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर हमला किया। भाजपा ने इसे घोषित तौर पर प्रदर्शन बताया, लेकिन यह पूरी तरह से सरकार और पुलिस के संरक्षण में किया गया हमला था। कांग्रेस के कार्यकर्ता सामान्य दिनों की भांति कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित थे, जैसे ही हमे पता चला कि भाजपा के लोग कांग्रेस मुख्यालय में हमला करने आये है, हमारे लोग भी प्रतिवाद करने आगे आये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपाई के लोगो ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थरों से हमला किया। पानी के बोतल फेंके गये, लाठियां फेंक कर हमला किया गया। भाजपा कार्यकर्ता एक टेªक्टर भर के पत्थर, पुराने चप्पल, लाठी लेकर आये थे। पुलिस ने कुल पांच आंसू गैस के गोले कांग्रेस के लोगो के ऊपर फेंका, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर एक भी गोला नहीं छोड़ा गया। पुलिस ने वाटर केनन से प्रहार भी कांग्रेस कार्यकर्ताओ के ऊपर ही किया गया। पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओ को खुला संरक्षण दे रही थी। कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता इस हमले में घायल हुये, हमारी महिला कार्यकर्ता भी पुलिस के प्रहार से तथा पत्थरों से घायल हुई।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बेहद ही शर्मनाक और आपत्तिजनक है कि कांग्रेस कार्यालय पर किये गये हमले में भाजपा सरकार के सभी मंत्री शामिल थे। गृहमंत्री सहित मंत्री गण जिनके ऊपर राज्य के लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बना कर रखने की जवाबदारी है। वे सारे मंत्री विपक्षी दल के दफ्तर पर हमला करने आये थे। भाजपा ने सत्ता के दंभ में सारी लोकतांत्रिक मर्यादाओ को तार-तार किया है। सत्ता रूढ़ दल ने अपने सत्ता बल का दुरूपयोग किया है। बेहद ही आपत्तिजनक है, यह प्रदर्शन एक संगठन के रूप में भाजपा का नहीं पूरी सरकार का था। मुख्यमंत्री इस प्रदर्शन में नहीं आये, लेकिन उनकी पूरी सरकार आई थी। जब पूरी सरकार को भेजकर सारी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया, तो मुख्यमंत्री को भी आ जाना था। यह पूरा हमला प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इन सारे मंत्रियों ने संविधान की शपथ और सम्यक भाव से अपने कर्तव्य के निर्वहन की जो शपथ ली है उसका उल्लंघन है। इन मंत्रियों का चरित्र अलोकतांत्रिक है, इन मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। हम राज्यपाल से अनुरोध करते है कि इन आतंकी मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए। नीट पेपर लीक मामले में राहुल गांधी जी के प्रदर्शन से भाजपा बौखला गयी है, उसने बौखलाहट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला किया। एक तरफ युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। पेपर लीक करवा रहे दोषियो पर कार्यवाही नहीं कर रहे है, उपर से विरोध करने पर विरोधी दल के दफ्तर पर हमले कर रहे। कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है।

पत्रकार वार्ता में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, अजय साहू, प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता सत्य प्रकाश सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर सौरभ साहू, रिषभ चंद्राकर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page