G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के लिए रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया संपन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के लिए रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया संपन्न

नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री मनिवासगन एस. (आईएफएस) और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  चन्द्रकांत वर्मा की उपस्थिति में जिला कार्यालय सभाकक्ष में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अभ्यार्थीगण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, नगर पंचायत गंडई रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम छुईखदान सुश्री रेणुका रात्रे, नगर पंचायत छुईखदान रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार  आशीष देवहारी सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।
रेंडमाइजेशन की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में ईवीएम मशीनों का नगरीय निकायवार और मतदान केंद्रवार आवंटन किया गया। जिसमें नगर पंचायत छुईखदान और नगर पंचायत गंडई के लिए रिजर्व सहित क्रमश: 33—33 बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट क्रमश:32—32 रिजर्व सहित चयनित किया गया। इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई तथा ईवीएम का रेंडमाइजेशन करके मशीनों का क्रमांक की छायाप्रति उपलब्ध कराई गई। इस प्रकार रेंडमाइजेशन की कार्यवाही निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page