G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

घोटा माली प्रशिक्षण केन्द्र में महिलाओं को दिया जा रहा फल एवं सब्जी परीरक्षण प्रशिक्षण

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रतिनिधि KCG

स्व-सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने की पहल

खैरागढ़, 26 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से उद्यानिकी विभाग, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई द्वारा सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैम्प घोटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत गेरूखदान में स्थापित माली प्रशिक्षण केन्द्र में आसपास के गांवों की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को फल एवं सब्जी परीरक्षण का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में रायपुर स्थित विभागीय फल परीरक्षण कार्यालय के विषय विशेषज्ञ महिलाओं को फल एवं सब्जियों के प्रसंस्करण एवं संरक्षण की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कृषि उत्पादों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण में आम का शरबत, आम का जैम, आम का अचार, मिश्रित अचार, आमचूर पाउडर, इमली चटनी, टमाटर सॉस तथा अदरक-लहसुन पेस्ट जैसे उत्पादों के निर्माण की विधियां सिखाई जा रही हैं।

प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में महिलाएं स्वयं विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार कर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। साथ ही तैयार उत्पादों के सुरक्षित भंडारण, गुणवत्ता बनाए रखने तथा विपणन संबंधी आवश्यक जानकारियां भी दी जा रही हैं। प्रशिक्षण के प्रति महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

सहायक संचालक उद्यान  स्नेहलता सिन्हा ने बताया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, आत्मनिर्भर बनाने तथा उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध फल एवं सब्जियों का मूल्य संवर्धन कर महिलाएं अतिरिक्त आय अर्जित कर सकती हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक उन्नति के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page