जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल एवं जिला अंकेक्षक मोहित कुमार धुर्वे का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रतिनिधि KCG
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिला पंचायत परिसर में गुरुवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) प्रेम कुमार पटेल एवं जिला अंकेक्षक मोहित कुमार धुर्वे का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों को केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान सभी ने आपसी सौहार्द और पारिवारिक वातावरण में जन्मदिन का उत्सव मनाया।
जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों का स्नेह एवं सम्मान ही कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं मोहित कुमार धुर्वे ने भी सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित जनों ने दोनों को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएँ देकर जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण एवं आपसी शुभकामनाओं के साथ हुआ।

