G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

सरस्वती शिशु मंदिर कुसुमघटा में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, रंगारंग प्रस्तुति से बच्चों ने लोगों का मन मोहा

आशु चंद्रवंशी/कवर्धा। बोड़ला विकासखण्ड अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर कुसुमघटा में शनिवार को भव्य वार्षिक स्नेह सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विशेसर पटेल पूर्व गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ,कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश तिवारी पतंजलि किसान प्रदेश अध्यक्ष ,विशिष्ट अतिथि राधे श्याम चंद्रवंशी सहकार भारती ,जिला ग्राम भारती सचिव अर्जुन वर्मा, शीतल वर्मा,उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते हुए द्वीप प्रज्वलित के साथ शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे विशेसर पटेल ने कहा कि शिशु मंदिर की प्रत्येक भैया बहनों को हनुमान चालीसा का पाठ राम रक्षा मंत्र याद रहना चाहिए। गणेश तिवारी ने बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए पुरस्कार की घोषणा की। छत्रपति शिवाजी शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कुसुमघटा में यह 23वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन का कार्यक्रम था जिसमे विद्यालय के सभी बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सुवा,ददरिया करमा ,देशभक्ति गीत, राउत नाचा, गौरी गौरा, फाग गीत,एवं जागरूकता नाट्य मंच प्रस्तुत किया।स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण जन कार्यक्रम को देखकर झूम उठे। अतिथियों ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर से पढ़ें बच्चे जहां भी जिस क्षेत्र में जाएंगे संस्कारित रूप से रहेंगे। राष्ट्र निर्माण में सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों की बहुत बड़ी भूमिका दिखाई देगी।

कोषाध्यक्ष सुरेश वर्मा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य प्रतिभाओं को उभारने की जरूरत है।ऐसे आयोजनों से बच्चों के अन्दर छुपी हुई कला बाहर आती है। ऐसे मंच मिलने से बच्चे अपनी कला को निखार पाते है। स्कूल के अलावा पालक अपने घरों में भी बच्चों को नये-नये चींजे सीखने व सीखाने का माहौल दे।

उक्त वार्षिक उत्सव में व्यवस्थापक ओमप्रकाश देवांगन, सहसचिव महानंद वर्मा,कोषाध्यक्ष सुरेश वर्मा ,उपाध्यक्ष संतोष निषाद ,उत्तरा वर्मा सदस्य ,शिक्षक उत्तम वर्मा, घनश्याम वर्मा ,श्रवण चंद्रवंशी ,अविनाश वर्मा, विश्वामित्र वर्मा,सन्तोष, शिवनाथ यादव,सभी के द्वारा विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु 10- 10000 का सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही इस वर्ष दसवीं में राज्य टॉप टेन एवं जिला टॉप टेन में आने वाले भैया बहनों के उज्जवल भविष्य के लिए युवा पत्रकार आशु चंद्रवंशी द्वारा ₹3000, समिति के सदस्य पंकज वर्मा द्वारा ₹10000, तीरथ वर्मा ₹3000 ,प्रदीप चंद्रवंशी के द्वारा ₹10000, की पुरस्कार की घोषणा की गई।इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य नरेन्द्र वर्मा, अशीष ,बाल्मिकी, सुधीर, सोनी, मधु, रामेश्वरी ,खेमदास, कमलेश, विकास, आरती, पुर्णिमा संगीता सहित सभी आचार्य दीदी जी सहित समस्त ग्राम वासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page