G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

ATM मशीन में तोड-फोड कर पैसे चोरी करने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी


खैरागढ़ : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पुलिस थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसके देख रेख में संचालित ATM मशीन जो उदयपुर में स्थित है को दिनांक 14.04.26 को देखा तो ATM मशीन बंद था लौबी का लाइट और ATM मशीन में किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी की नियत से तोड़ फोड़ किया गया है। रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 135/2026 धारा 331(4), 305(e), 62,324(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। मामला गंभीर होने से संदेही के पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया गया। तकनीकी सहायता व मुखबीर से पुलिस टीम को सूचना मिला कि संदेही चंपालाल जंघेल पुलिस को देख कर लुक छिप रहा है मुखबीर की सूचना और तकनिकी सहायता से संदेही को अभिरक्ष मे लेकर पुछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार किया, घटना में प्रयोग अला जरब को अरोपी के कबजे से बरामद कर जप्ती किया गया है| आरोपीः- चंपालाल जंघेल पिता नेतराम जांघेल उम्र 40 साल निवासी ग्राम उदयपुर थाना छुईखदान, दिनांक 14.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page