G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

नारी शक्ति सम्मेलन का भव्य आयोजन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

महिलाओं में जागरूकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का संचार

खैरागढ़ ; विकासखंड छुईखदान के मंगल भवन टिकरापारा में नारी शक्ति सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं किशोरी बालिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक भागीदारी एवं नेतृत्व क्षमता के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम की प्रभारी ज्योति जंघेल, उमा चौबे एवं गिरजा रहीं, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लवली शर्मा उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को महिला सशक्तिकरण की आधारशिला बताया।

विशिष्ट अतिथियों में डॉ. साधना अग्रवाल, त्रिवेणी पटेल, माधुरी जंघेल, शीतल जैन, पुष्पा जंघेल, राजश्री त्रिपाठी एवं वंदना दांडेकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सम्मेलन में महिलाओं के अधिकारों और संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के विषय पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान महिलाओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई हस्ताक्षर दीवार पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर कर महिला सशक्तिकरण के संकल्प को मजबूत किया।

“मेरी जुबानी, मेरी कहानी” कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से प्राप्त लाभों और अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव साझा किए। उन्होंने बताया कि योजना से न केवल आर्थिक सहयोग मिला, बल्कि परिवार और समाज में सम्मान एवं आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं किशोरी बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बेटी शिक्षा, महिला सम्मान और सामाजिक जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया गया।

जागरूकता शिविर के माध्यम से पोषण अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण एवं स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, पर्यवेक्षकों एवं विभागीय कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page