G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

21 जून को जिलेभर में मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो KCG

खैरागढ़ : भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को जिले में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जाएगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग) निर्धारित की गई है। इसके तहत जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई की सभी ग्राम पंचायतों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय, निजी एवं अन्य संस्थाओं के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से योगाभ्यास करने वाले सभी प्रतिभागियों को आयुष मंत्रालय के योग संगम पोर्टल
https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर पंजीयन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन के लिए प्रतिभागियों को योग संगम पोर्टल का उपयोग करना होगा। योगाभ्यास से संबंधित छायाचित्र भी पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों की सहभागिता का अभिलेखीकरण किया जा सके।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए आयुष विभाग द्वारा समाज कल्याण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page