G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे ग्राम झुर्गीदादर, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद।

कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित अस्थायी विद्यालय के बच्चों से मिले पुलिस अधीक्षक, ओपन परीक्षा के विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित कर शैक्षणिक तैयारी में दिया सहयोग।

जनचौपाल में साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, खिलाड़ियों को तत्काल उपलब्ध कराई खेल सामग्री।

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा थाना तरेगाँव जंगल अंतर्गत ग्राम झुर्गीदादर पहुंचकर ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय खिलाड़ियों से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित अस्थायी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से रूबरू होकर उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही ओपन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित कर उनकी शैक्षणिक तैयारी में सहयोग प्रदान किया।

जनचौपाल में साइबर अपराध, यातायात नियम एवं सामाजिक विषयों पर किया जागरूक– इस अवसर पर आयोजित जनचौपाल में लगभग सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं आसपास क्षेत्र के लोग उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं युवा खिलाड़ियों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव एवं सतर्कता के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, शिक्षा एवं खेलों के महत्व तथा आपराधिक गतिविधियों के दुष्परिणामों के संबंध में विस्तारपूर्वक समझाइश दी गई।

पुलिस अधीक्षक का विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संदेश- पुलिस कप्तान द्वारा शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियां बच्चों की शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए। प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें तथा उनकी शिक्षा को प्राथमिकता दें। शिक्षित बच्चे ही जागरूक, जिम्मेदार एवं सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, निराकरण हेतु दिया आश्वासन- जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल की गंभीर समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि उन्हें झिरिया से पानी लाना पड़ता है। साथ ही कुआं, तालाब एवं आंगनबाड़ी केंद्र की आवश्यकता भी बताई। पुलिस अधीक्षक ने इन समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों के माध्यम से शासन स्तर पर आवश्यक पहल कराने का आश्वासन दिया।

खिलाड़ियों को तत्काल उपलब्ध कराई खेल सामग्री- स्थानीय खिलाड़ियों द्वारा वॉलीबॉल नेट एवं अन्य खेल सामग्री की आवश्यकता बताई गई, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई।

इस जनचौपाल के माध्यम से पुलिस एवं आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने, ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने, विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारी में सहयोग करने तथा साइबर अपराध, यातायात नियमों एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page