G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

पांच महीने से उप स्वास्थ्य केंद्र ग्वालगुंडी में लगा है ताला

AP NEWS आपकी आवाज विश्वराज ताम्रकार स्टेट रिपोर्टर & जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

रिपोर्टिंग ओमकेश पांडेय ग्राम, साल्हेवारा जिला के, सी, जी, छत्तीसगढ़

पांच महीने से उप स्वास्थ्य केंद्र ग्वालगुंडी में लगा है ताला

साल्हेवारा:- वनांचल की खबर

प्राप्त जानकारी के अनुसार साल्हेवारा से कुछ ही दूरी पर ग्राम पंचायत कोपरो आश्रित ग्राम ग्वालगुंडी है वहां उप स्वास्थ्य केंद्र है वहां कई महीनो से ताला लगा देखा जा रहा है मिली जानकारी अनुसार मैडम फरवरी माह से मातृत्व अवकाश मे है दूसरा कोई इलाज करने नहीं आता हे
ग्वाल गुंडी के ग्रामीणों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है मौसम के चलते अभी रोज बीमारियां बढ़ रही है जिससे गांव में कई बीमार पड़े हुए हैं 10-12 मातृत्व वाले महिलाएं भी हैं जिनको लाने ले जाने में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीण ने बताया बड़ा अस्पताल साल्हेवारा में है जो कि यहां से 20 किलोमीटर पड़ता है ग्राम सरपंच दिनेश बोरकर, मितानिन दीदी एवं ग्रामवासियों द्वारा यह जानकारी दिया गया ताकि यह खबर शासन प्रशासन तक पहुंचाया जा सके और इसका निराकरण जल्द से जल्द हो सके ताकि समस्त ग्रामवासियों को समस्या का सामना ना करना पड़े

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page