पढ़ई तिहार अंगना मा शिक्षा पुरेना में संपन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
छुईखदान : छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के मंशानुरूप एफ एल एन के अंतर्गत दिनांक ग्यारह अप्रैल दो हजार छब्बीस को सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में पढ़ाई तिहार अंगना मा शिक्षा के आयोजन किया गया प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को विस्तार से बताया कि इस कार्यक्रम में शाला में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया है उपस्थित महिला पालकों से बच्चों की पढ़ाई लिखाई के संबंध में उनके दैनिक जीवनचर्या के बारे में जानकारी प्राप्त किया उसके बाद आप अपने घरों में रहकर अपने घरेलू और पारिवारिक कार्यों को करते हुए खेल खेल में अपने आसपास की वस्तुओं से बच्चों को कैसे सीखा सकते हैं ,मोबाइल टीवी का सदुपयोग कैसे कर सकते हैं,चित्र कार्ड,फ्लेक्स कार्ड, अंक कार्ड, कंकड़ पत्थर, बर्तन , सब्जी, फल फूल का उपयोग कैसे कर सकते हैं इसको विभिन्न उदाहरणों से बताया जिनके माता पिता और बच्चों ने अच्छा मेहनत किया उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया इस कार्यक्रम में प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन, सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा, तीजन बाई जंघेल, अनुसुइया बाई जंघेल, सीमा यादव, सुक्रिता यादव, लता जंघेल, रेवती जंघेल, कुसुम जंघेल, विनिशा जंघेल, देवकी जंघेल उपस्थित होकर बच्चों की पढ़ाई लिखाई के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए।तुलेश्वर कुमार सेन और गोकुल राम वर्मा ने कहा जब भी आपको हमारी जरूरत हो आप सीधा स्कूल में आकर मिले हमसे बातचीत करे अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई हेतु फोन भी कर सकते हैं आप सभी व्हाट शॉप ग्रुप बना है उसका अवलोकन किया करे जो भी अच्छी बुरी बाते होती आप लोगों को भेज देते हैं ताकि आप सबकी जानकारी में रहे बच्चों को प्रतिदिन स्कूल समय पर स्कूल भेजें,कोई भी समस्या रहती है तो सीधे आकर मिले या फोन करे।बच्चों की गलती को नजर अंदाज बिल्कुल ही न करे बाद में धोखा खाएंगे।हम लोग जब बोलते हैं आपके बच्चों की पढ़ाई लिखाई उनके अच्छे भविष्य के लिए बोलते हैं।कुछ पालक नहीं समझते हैं सीधा हम शिक्षकों से उलझते या गाली गलौज करते हैं ये गलत परंपरा संस्कार का निर्माण करते हैं और इससे बच्चों गलत दिशा मिलती है।

