G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला पंचायत की स्थाई समिति बैठक सम्पन्न, विभिन्न विभागों की योजनाओं पर हुई समीक्षा

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : जिला पंचायत सहकारिता एवं उद्योग स्थाई समिति की द्वितीय बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सभापति जमुना नरेश कुर्रे ने की, जिसमें सदस्य हेमलता मंडावी एवं ललित चोपड़ा सहित उद्योग, सहकारिता, खाद्य, जिला विपणन एवं मछली पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वप्रथम पिछले सत्र में हुई धान खरीदी एवं समितियों में हुए धन शॉर्टेज के संबंध में चर्चा की गई। सहकारिता एवं जिला विपणन कार्यालय के अधिकारियों ने सदस्यों को इस विषय में नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी दी।

इसके पश्चात खाद्य विभाग द्वारा जिले में एपीएल एवं बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत किए जा रहे खाद्यान्न वितरण पर सदस्यों के प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया गया। मछली पालन विभाग के अधिकारी ने जिले में संचालित मछली पालन समितियों एवं उन्हें दिए जा रहे अनुदानों की जानकारी साझा की।

बैठक में सदस्य सचिव एवं महाप्रबंधक, उद्योग विभाग प्रणय बघेल ने जिले में औद्योगिक विकास के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दो उद्योगपतियों द्वारा संभावित भूमि का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रस्तावित उद्योगों के लिए कुशल श्रमिक उपलब्ध कराने हेतु कौशल विकास विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

साथ ही यह जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की अवधि 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है, जिसके अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरण तैयार करने पर जोर दिया गया। अंत में सभापति द्वारा सभी अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page