मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाला आरोपी शेख मिलतार गिरफ्तार

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़/छुईखदान : वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में शराब जैसे सामाजिक बुराई वाले अपराधों पर अंकुश लगाने छुईखदान पुलिस द्वारा मुहिम चलाने के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना स्थल धनेश चंदेल के पोल्ट्री फार्म के सामने मुख्य मार्ग छुईखदान में घेराबंदी कार्यवाही किया गया आरोपी शेख मिलतार पिता शेख मोहर्रम उम्र 53 साल साकिन उदयपुर थाना छुईखदान थाना छुईखदान जिला केसीजी (छ0ग0) के कब्जे से एक सफेद रंग के थैला क अंदर 11 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब 1.980 बल्क लीटर कीमती 1320 रूपये तथा 20 पौवा शोले प्लेन देशी मदिरा मात्रा 3.600 बल्क लीटर कीमती 1600 रूपये कुल जुमला बल्क लीटर 5.580 कुल कीमती 2920 रूपये मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 07 एस 8649 कीमती 50,000 रूपये नगदी रकम 3800 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया। आरोपी शेख मिलतार के विरूध्द अपराध धारा का साक्ष्य पाये जाने पर गिरफ्तार कर आरोपी के विरूध्द थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 176/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपी शेख मिलतार को आज दिनांक 12/05/2026 को माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उपजेल सलोनी भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में छुईखदान पुलिस स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा। ये मुहिम शराब जुआ सट्टा जैसे सामाजिक बुराई एवं अपराध के खिलाफ लगातार जारी रहेगी।


