G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

सिंगारपुर में नग्न अवस्था में महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से फैली सनसनी

कवर्धा। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिंगारपुर में रविवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के पास एक महिला की नग्न अवस्था में लाश बरामद हुई। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना थाना सहसपुर लोहारा क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि सिंगारपुर के पास सुनसान स्थान पर एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। घटनास्थल की स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है।

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page