G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

पीएमश्री स्कूल में दावा-आपत्ति निराकरण के बाद लाॅटरी पद्धति से विद्यार्थियों का चयन

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ KCG


खैरागढ़ /गंडई : , नगर के पीएम श्री स्व. लाल मूरत सिंह खुशरो शासकीय अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय गण्डई के अंतर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा पहली एवं अन्य कक्षा में प्रवेश के लिए सीटों के विरूद्ध निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदन के परीक्षण उपरांत 11 मई को पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन किया गया था। प्रकाशित सूची के आधार पर 13 मई 2026 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए थे। दावा आपत्ति उपरांत पात्र आवेदकों की अंतिम सूची संस्था के सूचना पटल में चस्पा किया गया था। 14 मई 2026 को दोपहर 11 बजे उपरोक्त कक्षा में छात्रों का चयन लाॅटरी पद्धति के माध्यम से किया गया। कक्षा पहली में प्रवेश के लिए रिक्त 50 सीटोें में प्रवेश के लिए 50 प्रतिशत बालिका, 25 प्रतिशत बीपीएल एवं 25 प्रतिशत अनारक्षित वर्गो से लिया गया। 25 सीट बालिका, 12 सीट बीपीएल एवं 13 सीट सामान्य सीट से लिया गया।
लाॅटरी में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उपस्थित जन समूह के बीच लाॅटरी का कार्यक्रम किया गया, उसके बाद पहली, तीसरी एवं चैथी में प्राप्त रिक्त सीट के आधार पर भी चयन किया गया एवं कक्षा दूसरी, पांचवी, छठवी, आठवी में पर्याप्त आवेदन प्राप्त ना होने के कारण उन कक्षाओं मे सीधा चयन किया गया। सभी रिक्त कक्षा में छात्र-छात्राओं का चयन वेटिंग के आधार पर भी किया गया है। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए स्मिता दास, जसबीर सिंह, मुकेश यादव ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। वह पूरे डाॅक्यूमेंट/दस्तावेज के साथ वेरीफिकेशन के लिए आगामी 18 मई 2026 तक पालक अनिवार्य रूप सम्पूर्ण दस्तावेज विद्यालयीन समय 12 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा करने कहा गया है।
दस्तावेज को समय सीमा में जमा नही करने वाले को छोड़कर वेटिंग लिस्ट से चयन किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी पालकोें की होगी। लाॅटरी निकालने से पहले संस्था के प्राचार्य पवन कुमार ददरया ने लाॅटरी गाइडलाइन से पहले सभी को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में लाल टारकेश्वर शाह खुशरो, अध्यक्ष नगर पंचायत गण्डई, श्यामपाल ताम्रकार, उपाध्यक्ष नगर पंचायत गण्डई, राकेश ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष गंडई, संजय राजपूत अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, अमित टंडन, सावत देवांगन, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति सदस्य रोहन ताम्रकार, विक्की कुर्रे एवं विद्यालय के अन्य स्टाॅफ सदस्य मनिज दास, रामकुमार केंवट, स्नेह एक्का, नंदनी जांगड़े, देवेन्द्र वासनिक, भुवनेश्वरी साव, सुरभि उइके, किरण वर्मा, किरण ठाकुर, रीमा देवांगन, सौम्या शर्मा, निधि चैहान, यश जंघेल, रोहन दिवाकर, देवचरण, कोमल सिंह, रविश भारती, हेमंत कुमार, ममता सोनी, दिव्या श्रीवास्तव, निरंजन लाल चंद्रवंशी, अजय खलखो, शिलमन ठाकुर, हिमांशु वर्मा, नेहा देवांगन, डोमार सिंह राजपूत, आशुतोष देवांगन उपस्थित रहे। संस्था के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती जागेश्वरी श्रीवास्तव, हेमराज, कल्पना ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page