G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

आईटीआई में एससीवीटी परीक्षा 17 अगस्त से, परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 अगस्त

कवर्धा। जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में संचालित एससीवीटी व्यवसायों की राज्य व्यावसायिक परीक्षा माह अगस्त 2026 का आयोजन 17 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। यह परीक्षा एससीवीटी व्यवसायों तथा हायर सेकेंडरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के अंतर्गत अध्ययनरत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आयोजित होगी।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कवर्धा के प्राचार्य ने बताया कि एससीवीटी व्यवसायों के प्रशिक्षणार्थियों एवं स्कूल आईटीआई संयुक्त अध्यापन योजना के विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने तथा परीक्षा आवेदन पत्र भरने हेतु 4 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक अपने संबंधित आईटीआई संस्थान में उपस्थित होना अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page