G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पंडरिया ने नगर में 14 अगस्त के परिप्रेक्ष्य में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पंडरिया ने नगर में 14 अगस्त के परिप्रेक्ष्य में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया

पंडरिया : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पंडरिया ने नगर में 14 अगस्त के परिप्रेक्ष्य में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। 1947 के भारत विभाजन की विभीषिका को स्मरण करते हुए प्रति वर्ष मनाए जाने वाले इस आयोजन की संकल्पना को प्रत्येक भारतीयो तक पहुंचाना होगा। आजादी के महापर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के नाम पर इस विभीषिका से भारत को 3 टुकड़ों में विभाजित कर दिया गया। यह दिवस भारत के इतिहास का काला दिवस रहा है। क्योंकि इस बंटवारे ने भारत के असंख्य बेगुनाह हिंदुओं का कत्लेआम का दिन रहा। अमर शहीदो के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए माँ भारती की प्राचीन अखण्डभूमि की महाआरती कर भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विभाग बौद्धिक प्रमुख राममुरारी यादव, सह खंडकार्यवाह रघुनंदन गुप्ता, मुख्यवक्ता राधेश्याम चन्द्रवंशी, कार्यक्रम के अध्यक्ष देवचरण यादव, जितेंद्र सिंह ठाकुर, धर्मराज चंद्रवंशी, प्रेमसुख राठौर , महेंद्र यादव , शुभेन्द्र राजपूत , राहुल साहू , भव्य यादव , सुमित तिवारी , मृगेंद्र राजपूत , अनुराग गुप्ता , चेतन तिवारी , तेजप्रकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply to रघुनंदन गुप्ता पंडरिया Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page