G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरता जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ

सीएमएचओ डॉ. डी.के. तूरे ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, 18 जुलाई तक चलेगा अभियान

कवर्धा, 13 जुलाई। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले में जनसंख्या स्थिरता जागरूकता पखवाड़े (11 जुलाई से 18 जुलाई 2026) का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या स्थिरता, परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा स्वस्थ परिवार के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तूरे ने परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरता संबंधी संदेशों से सुसज्जित प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनुपमा तिवारी, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक अंशुल, आरएमएनसीएचए सलाहकार डॉ. मुकुंद राव, डीपीएचएनओ आराधना बंजारे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीएमएचओ डॉ. डी.के. तूरे ने कहा कि जनसंख्या स्थिरता और परिवार नियोजन स्वस्थ समाज एवं समृद्ध परिवार की आधारशिला है। उन्होंने नागरिकों से परिवार नियोजन के सुरक्षित एवं प्रभावी साधनों को अपनाने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

उन्होंने बताया कि जनजागरूकता रथ 11 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक जिले के विभिन्न विकासखंडों, स्वास्थ्य संस्थानों तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। इस दौरान आमजन को परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गर्भधारण के बीच उचित अंतराल, जिम्मेदार अभिभावक बनने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही परिवार नियोजन सेवाओं और साधनों की जानकारी दी जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे जनसंख्या स्थिरता जागरूकता पखवाड़े के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा परिवार नियोजन और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर अभियान को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page