G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

सेना भर्ती की ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा का परिणाम घोषित

12 जुलाई को जारी हुआ रिजल्ट, सफल अभ्यर्थियों के लिए अब होगी शारीरिक दक्षता, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच

कवर्धा, 13 जुलाई। भारतीय सेना में भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) का परिणाम 12 जुलाई 2026 को घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 तक छत्तीसगढ़ के 10 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षार्थी अपना परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट तथा सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के सूचना पट्ट पर देख सकते हैं।

यह परीक्षा अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस, धर्म गुरु (जेसीओ), नर्सिंग सहायक तथा सिपाही फार्मा सहित विभिन्न श्रेणियों में भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।

अगले चरण में होगी शारीरिक परीक्षा और मेडिकल

कॉमन एंट्रेंस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), दस्तावेजों का सत्यापन तथा चिकित्सा परीक्षण आयोजित किया जाएगा।

सेना भर्ती कार्यालय भोपाल (मध्य प्रदेश) द्वारा हवलदार (आर्मी एजुकेशन) एवं धर्म गुरु (जेसीओ) पदों के लिए भर्ती रैली 25 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक स्पोर्ट्स कॉलेज, सीहोर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होगी।

वहीं सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक और महिला मिलिट्री पुलिस पदों की भर्ती अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी।

जनवरी 2027 में होगी अग्निवीर भर्ती रैली

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं एवं 8वीं पास) पदों की भर्ती रैली जनवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।

रैली में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) उनके पंजीकृत ई-मेल पर भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में अंकित तिथि एवं समय के अनुसार ही भर्ती स्थल पर प्रवेश मिलेगा। भर्ती में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड, रैली अधिसूचना में उल्लेखित सभी आवश्यक दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा।

सेना भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप) के दूरभाष नंबर 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है तथा चयन केवल योग्यता और निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page