G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

सट्टा पट्टी लिखते एक आरोपी के ऊपर पोड़ी चौकी पुलिस ने किया कार्यवाही

सट्टा पट्टी लिखते एक आरोपी के ऊपर पोड़ी चौकी पुलिस ने किया कार्यवाही ,आरोपी के पास से नगदी रकम एवं सट्टा पट्टी किया गया जप्त

पोड़ी। पौड़ी चौकी पुलिस ने अंक गणित के अंकों से सट्टा पट्टी लिखते हुए एक आरोपी के ऊपर कार्यवाही किया है।चौकी प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक नवरतन कश्यप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा अवैध रूप से चल रहे जुआ सट्टा की कार्यवाही करने के आदेश मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उईके के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक व्यास नारायण चुरेंद्र के पर्यवेक्षण में पोड़ी चौकी पुलिस टीम द्वारा गुरूवार को जुर्म जरायम पतासाजी दौरान सूचना मिला की ग्राम पोड़ी तिराहा मे आम जगह पर कुछ सटोरिया अंक गणित के अंकों से रुपए पैसा का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिखकर जीत हार खेल रहा है, कि मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जिसमे आरोपी विश्वजीत चौबे पिता जागेश्वर प्रसाद चौबे उम्र 42 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 3 पोड़ी जिला कबीरधाम के पास से कुल 810 रुपए एवं 1 नग सट्टा पट्टी , डांट पेन जप्त किया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 4 क जुआ एक्ट का पाए जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक राजपाल ध्रुवे, आरक्षक राहुल कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page