ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : भारतीय मजदूर संघ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पर बैठा.मीडिया के माध्यम से कारखाना प्रबंधन से ये सवाल पूछता है

पंडरिया : भारतीय मजदूर संघ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पर बैठा.मीडिया के माध्यम से कारखाना प्रबंधन से ये सवाल पूछता है

AP न्यूज़ पंडरिया : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्या. पंडरिया भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले दिनांक अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है के संबंध में बनाया गया कमेटी का मजदूर संघ खण्डन करता है, और मीडिया के माध्यम से कारखाना प्रबंधन व जिम्मेदार अधिकारी से ये सवाल पूछता है भारतीय मजदूर संघ :-

1. कारखाना में काम करने वाले श्रमिक अपने वेतन वृद्धि की मांग करते हैं तो कमेटी गठित करने की बात बताया जाता है और जिनको घर बैठे पेमेंट दिया जाता है उनको किस कमेटी के तहत किस नियम के तहत पेमेंट दिया जाता है। ये सवाल पूछता है भारतीय मजदूर संघ।

2. जो श्रमिक पंचिग करके घर चला जाता है उन्हें पूरा पेमेंट दिया जाता है और काम करने वालों का निरीक्षण के नाम पर पेमेंट काटा जाता है उनके लिए कोई कमेटी नही क्यों। ये सवाल पूछता है भारतीय मजदूर संघ।

3. कारखाना से बाहर अलग-अलग ऑफिस में काम कर रहे हैं ऐसे सैकड़ो लोंगों का कारखाना से पेमेंट जाता है। उनके लिए कोई कमेटी नहीं किस नियम के तहत जो कारखाना में काम नहीं करते हैं उन्हें पेमेंट दिया जाता है। क्या उस ऑफिस के कर्मचारी के लिए सरकार से पैसा नही आता है। ये सवाल पूछता है भारतीय मजदूर संघ।

4. अपने चहेते लोंगों को मनमाने पेमेंट देने के नाम से ओम इंटरप्राइजेस (पूर्व में केस्टेक फर्म था) कंपनी को टेंडर दिया गया है उनके लिये कोई कमेटी कोई नियम नहीं उनके योग्यता का जांच क्यों नहीं होता। ये सवाल पूछता है भारतीय मजदूर संघ।

5. कुछ ठेका श्रमिकों का पेमेंट जो मेनेजमेंट के चहेते हैं उनका पेमेंट कभी भी बढ़ा दिया जाता है और अभी कुछ माह पूर्व बढ़ाया गया है उनके लिये कोई कमेटी नहीं कोई नियम नहीं। ये सवाल पूछता है भारतीय मजदूर संघ।

6. कारखाना में पूर्व से हि अधिक श्रमिक हैं तो अभी वर्तमान में भी नए श्रमिक क्यों भर्ती किया गया और किया जा रहा है। नये भर्ती के लिए कौन सा कमेटी गठित किया गया है। ये सवाल पूछता है भारतीय मजदूर संघ।

7. पूर्व सत्र में शक्कर कारखाना भारतीय मजदूर संघ व कारखाना प्रबंधन के बीच लिखित और मौखीक समझौता हुआ था जिसके तहत कुशल दर और एक मुस्त वेतन वृद्धि किया गया था उक्त समझौता के तहत जो श्रमिक का वेतन वृद्धि नहीं हुआ है और जिनका वृद्धि हुआ था समझौते के तहत समय के अनुसार वृद्धि किया जाना है ओ वृद्धि क्यों नहीं किया जा रहा है। । पूर्व में समझौते के तहत मांग किया जा रहा है तो इसके लिये कमेटी क्यों। ये सवाल पूछता है भारतीय मजदूर संघ।

भारतीय मजदूर संघ की ये है मुख्य मांगे

नवीन भर्ती बंद की जाए: वर्तमान में कारखाने में की जा रही नई भर्ती को तत्काल प्रभाव से इसके साथ ही, सत्र 2023-24 में की गई नई भर्तियों को निरस्त करने की बात कही गई है ताकि आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

ठेका श्रमिकों की वापसी: विगत वर्षों से कार्यरत सभी ठेका श्रमिकों को सत्र 2024-25 के मैंटनेंस सत्र में तुरंत कार्य पर वापस लाने की मांग की गई है।

आई.टी.आई धारित ठेका श्रमिकों का मासिक वेतन: प्रबंधन और संघ के बीच एक मौखिक समझौते के अनुसार, आई.टी.आई धारित ठेका श्रमिकों को जुलाई 2024 से एकमुस्त मासिक वेतन दिए जाने की मांग की गई है।

अनुभवी श्रमिकों के वेतन में वृद्धि: प्रबंधन और संघ के बीच पहले हुए समझौते के तहत, 12वीं पास को 5 साल, 10वीं पास को 7 साल, 8वीं पास को 9 साल और 5वीं पास को 10 साल के अनुभव के आधार पर कुशल दर में वृद्धि की जानी चाहिए। इस समझौते के अनुरूप वेतन वृद्धि की मांग की गई है।
योग्यता व अनुभव के आधार पर कुशल दर में कार्यरत् श्रमिकों का उच्चकुशल और एकमुस्त वेतन वृद्धि किया जावे।

एकमुस्त मासिक वेतनधारी कर्मचारियों का वेतन संविदा कर्मचारियों से 500 रूपये कम में दिये जाने का आश्वासन दिया गया था अतः संविदा कर्मचारियों के वर्तमान मासिक वेतन दर अनुसार लागू किया जावें।

मैंटनेंस सत्र 2024-25 में कार्यरत् समस्त श्रमिकों से कार्य लिया जावें कुछ ठेका श्रमिक सिर्फ पंचिंग करते है जिनका पूर्ण पेमेंट बनता है जिसका भुगतान कारखाना प्रबंधन द्वारा कराया जाता है अन्यथा की स्थिति में भारतीय मजदूर संघ के समस्त श्रमिक अपना पंचिंग करके अपने कार्यस्थल पर बैठे रहेंगे।

पेराई सत्र 2022-23 में ठेका श्रमिकों द्वारा किये गये ओव्हर टाईम का भुगतान शीघ्र किया जावें।

दिवाली बोनस की राशि को बढ़ाकर 30,000 रूपये सुनिश्चित किया जायें।

क्षेत्रसहायकों का वाहन भत्ता बढ़ाया जायें।

कारखाना में कार्यरत् समस्त ठेका श्रमिकों का नियमितीकरण किया जावें एवं ठेका प्रथा को समाप्त किया जावें।

सत्र 2023-24 में जिस दिनांक को श्रमिक कार्य पर वापस आये थे उसी दिनांक से मेंटनेंस सत्र 2024-25 में जो कर्मचारी पंचिंग किया है उसी दिनांक से उक्त कर्मचारियों का वेतन दिया जावे।

शुगर वितरण कार्य में गन्ना विभाग के कर्मचारियों को लिया जावे।

समस्त कर्मचारियों श्रमिकों को प्रत्येक माह का वेतन 10 तारीख से पूर्व भुगतान किया जावें।

भारतीय मजदूर संघ शक्कर कारखाना पण्डरिया को कारखाना परिसर में कार्यालय हेतु भवन उपलब्ध कराया जायें

इन सभी 15 सुत्रीय मांगों को लेकर 16 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page