G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

सरकार नियमों का पालन किये ग्राम सभा की फर्जी एनओसी के आधार या जनसुनवाई करवा रही है

मोदी देश के लिए घातक – भूपेश बघेल

रायपुर/13 मई 2026। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ग्राम सभा के अधिकारो का उल्लंघन कर रही। एक मामले में ग्राम अलदा ग्राम सभा की अनुमति में अतिरिक्त लाईनें जोड़कर फर्जी सहमति लेना बताया गया। दूसरे मामले देवरी, घुलघुल में बिना ग्राम सभा को बुलाये फर्जी सहमति बतायी गयी। अलदा में बालाजी स्पंज एंड आयरन लिमिटेड और देवरी घुलघुल में अग्रसेन स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना के लिए लगातार गैर-संवैधानिक एवं संदिग्ध प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं। प्रभावित गांवों के अधिकांश ग्रामीण इन उद्योगों का लगातार विरोध कर रहे हैं, लेकिन उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने कहा कि ग्राम अलदा की ग्रामसभा के प्रस्ताव में कथित कूट रचना कर स्वीकृति प्राप्त की गई। इसकी जांच मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तिल्दा तथा तहसीलदार-नायब तहसीलदार की समिति द्वारा की गई, जिसमें प्रस्ताव को फर्जी पाया गया। ज़ब पूर्व उपसरपंच श्री लखनलाल वर्मा ने इस फर्जीवाड़े का विरोध किया तो उन्हें राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा प्रताड़ित किया गया। सभी अनुमति लेकर अपने घर की बॉउंड्रीवाल के लिए उन्होंने जो ईट बनाई थी उसे जब्त किया गया और 1 लाख का फर्जी आंकड़ा बताया गया। देवरी घुलघुल में बिना ग्रामसभा की बैठक एवं बिना पंचायत बैठक आयोजित किए कथित रूप से फर्जी NOC जारी कर दी गई। ग्रामीणों एवं पंचों को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने कहा कि पंचायत के पंचों द्वारा शपथ पत्र देकर स्पष्ट किया गया है कि न तो बैठक आयोजित हुई और न ही किसी प्रकार की वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले की जांच तहसीलदार स्तर पर जारी होने के बावजूद जांच प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबित रखा जा रहा है। फर्जीवाड़े की पुलिस एवं प्रशासनिक जांच को प्रभावित करने अथवा कार्रवाई टालने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पूरे मामले की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने कहा कि कूट रचना एवं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जारी NOC तथा उसके आधार पर प्राप्त अन्य सभी अनुमतियां पूरी तरह संदिग्ध एवं अवैध प्रतीत होती हैं। अतः फर्जी NOC एवं उसके आधार पर दी गई सभी स्वीकृतियों और अनुमतियों को तत्काल निरस्त किया जाना आवश्यक है। प्रभावित ग्रामीण लगातार लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें संरक्षण देने के बजाय भाजपा सरकार उद्योगपतियों को संरक्षण देती दिखाई दे रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और जनविरोधी है। ग्रामीणों ने हाल ही में हुई जनसुनवाई में प्लांट में विरोध में पत्र देना चाहा तो अधिकारियों ने पत्र लेने से इंकार कर दिया और जनसुनवाई स्थल से दूर दलालों के माध्यम से फर्जी समर्थन पत्र लिया गया।

मोदी देश के लिए घातक – भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतिया देश के लिए घातक है। उनकी सरकार द्वारा लिये गये निर्णयों से देश को नुकसान हुआ है। नोटबंदी, जीएसटी, लॉकडाउन जैसे मोदी सरकार के निर्णय देश पर भारी पड़े है। वर्तमान में भी प्रधानमंत्री मोदी ने परसों देश की जनता से अपील किया कि उन्होंने किसानों को सलाह दिया कि खेती में उर्वरक का उपयोग कम करें। उन्होंने देश के कामकाजी वर्ग को सलाह दिया कि वर्क फॉर्म होम करिए। ऑफिस मत जाईये। उन्होंने देश की महिलाओं को सलाह दिया खाद्य तेल कम उपयोग करें, गैस का उपयोग कम करे। उन्होंने देशवासियों से कहा सोना मत खरीदे। उन्होंने लोगों से कहा विदेश यात्रा मत करे।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की जनता से अपेक्षा तो कर दी लेकिन खुद गुजरात में, आसाम में जलसा कर रहे थे, देश के लोगों को कहते है कि विदेश मत जाओ खुद 15 तारीख से विदेश जा रहे है। मोदी कह रहे कि किसान उर्वरकों का उपयोग कम करे जबकि देश में पिछले सात साल से उर्वरकों की कमी है। प्रधानमंत्री उर्वरक की व्यवस्था करने के बजाय बार-बार किसानों से यूरिया की खपत कम करने की अपील करते रहे है। किसानों की आय दुगुनी करने का वादा था लेकिन उर्वरक नहीं मिलने तथा महंगा उर्वरक खरीदने के कारण किसान कर्जदार हो रहे, उत्पादकता घट रही। सरकार के अनर्णिय तथा प्रधानमंत्री की अपील के बाद देश के अधिकांश पंप ड्राई हो गये है। प्रधानमंत्री मोदी से देश नहीं संभल रहा, देश ने पहले भी अनेकों ऐसे संकट देखे है, तब भारत की तत्कालीन सरकारों ने सूझबूझ से इन समस्याओं का सामना किया था। मोदी ने तो आज तक इस वैश्विक संकट पर विपक्षी दलों की बैठक तक नहीं बुलाई। जब उनसे स्थितियां नहीं संभल रही तो देश की जनता से कम उपयोग की अपील कर रहे है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने देश के वर्तमान संकट पर लोकसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दुनिया के हालात का आंकलन कर निर्णय नहीं ले पाई, युद्ध के 72 दिन बाद प्रधानमंत्री ने अपनी जबान खोली।

पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, शैलेश नितिन त्रिवेदी, विधायक अटल श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, अजय साहू सहित बड़ी संख्या में ग्राम अलदा, देवरी घुलघुल के ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page