G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

सभी समाजों के बच्चों को समान अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास : ओपी चौधरी

रायगढ़ में सोनार समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण

रायगढ़, 14 अगस्त। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ में सोनार समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने समाज के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भवन सामाजिक गतिविधियों, बैठकों और विभिन्न आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा।

नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर जोर

चौधरी ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार उसकी नई पीढ़ी होती है। सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के समान अवसर मिलेंगे, तभी समाज मजबूत होगा। जब सभी समाज प्रगति करेंगे, तभी छत्तीसगढ़ और देश का समग्र विकास संभव होगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं और बच्चों को बेहतर शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज के विकास में नई पीढ़ी की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

कार्यक्रम में सोनार समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page