G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

प्रभु ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ के अवसर पर कवर्धा के पटेल मैदान में दो दिवसीय भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

प्रभु ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ के अवसर पर कवर्धा के पटेल मैदान में दो दिवसीय भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मुख्य अतिथि सांसद संतोष पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ

कवर्धा 22 जनवरी 2024। अयोध्या में आयोजित किये जा रहे प्रभु ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ के अवसर पर कवर्धा के पटेल मैदान में दो दिवसीय भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सांसद श्री पाण्डेय ने रामलला प्रतिष्ठा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि यह बहुत ही प्रसंन्नता की बात है कि जिसके लिए हम लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह दिन आ गया है। मुझे याद है कि मै कार सेवा में गया था, जहां उस मैदान में पूरे भारत के लाखों राम भक्त पहुंचे थे। वह पल बहुत ही उत्साह और उमंग का था। आज वह समय आ गया है जहां मंदिर का निर्माण हो गया है। आज भगवान राम लला का अयोध्या में भव्यता के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है और हम उसके साक्षी होंगे। हम बहुत ही सौभाग्यशाली है कि हमे इस अवसर को देखने मिलेगा।


      अयोध्या में प्रभु श्री रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ के पूर्व दिवस संध्या से पटेल मैदान में आस्था कला मंच की प्रस्तुति, स्कूली विद्यार्थियों की भक्तिमय मनमोहक कार्यक्रम और भक्ति सागर समूह की भजन संध्या से कवर्धा शहर राममय हो हुआ। प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व दिवस कवर्धा में शाम 6 बजे से राम भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, कैलाश चंद्रवंशी, अजीत चंद्रवंशी, उमंग पाण्डेय, चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, श्रीकांत उपाध्याय, रामबिलास चंद्रवंशी, मनीराम साहू, आनंद मिश्रा, कलेक्टर जनमेजय महोबे, जिला पंचायत संदीप अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page