G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsChhattisgarhINDIAKabirdham

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम द्वारा जिलेभर में हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती एवं प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया

https://youtube.com/shorts/K_t9LOxH6qY?si=Cl5AFIOFWtkPKm4r

कवर्धा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के गौरवपूर्ण अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम द्वारा जिलेभर में हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरीहा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष उमंग पांडे के नेतृत्व में किया गया।

https://youtube.com/shorts/ydiwYE5nXX0?si=fBVU7_F3w9ODS8N9

कवर्धा स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर सहित पंडरिया क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं रामायण पाठ किया। इसके पश्चात महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष उमंग पांडे ने कहा कि इस पावन अवसर पर भगवान हनुमान एवं भगवान भोलेनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। सभी ने राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, भाजपा जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल एवं विक्की अग्रवाल, कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी तथा खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी चंद्रकिरण तिवारी ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर कमलेश द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह, संतोषी जायसवाल, वेदकुमारी चौबे, छाया नामदेव, रिंकेश वैष्णव, ज्योति केशरवानी, अजय ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर, राकेश साहू, विकास कुर्रे, विक्रम साहू, दीपक सोनी, कार्तिक सोनी, विद्या गंधर्व, मोनिका विश्वकर्मा, आयुष वर्मा, कृष्णा मिश्रा, शिवशंकर भल्लावी, दीपक सिन्हा, नम्रता मोदी, संदीप गुप्ता, प्रवीण ठाकुर एवं मोहन चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पंडरिया में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रवीश सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी, थानेश्वर जायसवाल, नवल किशोर पांडे, कल्याण सिंह, चंद्रकुमार सोनी, जनक चंद्राकर, वीरेंद्र शर्मा, विजय जायसवाल, मंडल महामंत्री ललित चंद्रवंशी तथा कार्यक्रम संयोजक पवन कुंभकार सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी सक्रिय सहभागिता रही। प्रभा देवांगन, मीनाक्षी सिंह, संगीता हलवाई, काजल ठाकुर सहित अनेक महिलाओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page