G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर महिला मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप

प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए की विशेष पूजा-अर्चना

https://youtube.com/shorts/5TFi0FIKuY8?si=GHi0_-8I4kzSnyNL

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देश, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन तथा भाजपा महिला मोर्चा कबीरधाम की जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

आदर्श नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, कवर्धा में आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने वाले उनके नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर एक सशक्त, निर्णायक और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। आज देश का प्रत्येक नागरिक विकास और विश्वास की नई धारा से जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा, समर्पण और संकल्प की राजनीति को नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में गरीब कल्याण, महिला उत्थान, युवाओं के अवसर और राष्ट्रहित सर्वोच्च प्राथमिकता बने हैं। महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री नीतू शर्मा, गौरी साहू, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमारी यादव, राजकुमारी जायसवाल, प्रभा मानिकपुरी, मंडल अध्यक्ष ज्योति केसरवानी, जिला मंत्री सरोजिनी ठाकुर सहित राधा साहू, सुनीता चंद्रवंशी, भारती सिंह, मधु राजपूत, सुशीला मानिकपुरी, उमा ठाकुर, गीता निर्मलकर, गीता शर्मा, बुधीयारिन निषाद, रामकली धुर्वे, रमैया साहू, गंगा साहू, चंद्रिका निर्मलकर, चंपा साहू सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं की आस्था और प्रतिबद्धता का भी संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page