G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

प्रेक्षकों ने साल्हेवारा स्थित खादी चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

मार्ग में गुजरने वाले सभी संदिग्ध परिवहन और अवैध निकासी का सतत निगरानी करने के दिए निर्देश

खैरागढ़, 23 अप्रैल 2024//

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र-06 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक शशि रंजन, पुलिस प्रेक्षक संतोष कुमार और व्यव प्रेक्षक  प्रवीण रंजन ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र-73 अंतर्गत साल्हेवारा के खादी स्थित चेक पोस्ट का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने संधारित पंजी का अवलोकन किया तथा फील्ड पर तैनात कर्मचारियों से चर्चा कर जांच की वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने जांच के दौरान सम्पूर्ण प्रक्रिया का वीडियोग्राफी कराने और बरती जाने वाली सतर्कता और सावधानियों को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने चेक पोस्ट में 24 घंटे सतत निगरानी रखने और किसी भी तरह के अवैध परिवहन और निकासी पर कड़ी नजर रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश हैं।
इस दौरान अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण  प्रेम कुमार पटेल, लाइजनिंग अधिकारी  मनोज कुमार पराते उपस्थित थे। गौरतलब है कि लोकसभा निर्वाचन के लिए गठित स्थैतिक जांच दलों और उड़नदस्तों के प्रत्येक दल में एक मजिस्ट्रेट सहित सहायक अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस कर्मी चेक पोस्ट पर कार्यरत हैं। यह दल प्रमुख मुख्य मार्गीय सड़कों, जिले की सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित कर जांच अभियान में जुटा है और अपने क्षेत्र में अवैध शराब, रिश्वत की वस्तुओं या भारी मात्रा में नकदी, हथियार एवं गोला-बारूद के लाने एवं ले जाने तथा असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर भी नजर रख रहा है। जांच किये जाने की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है तथा निर्धारित फार्मेट में दैनिक कार्यकलाप की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page