G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

एनएचएम संविदा भर्ती: पात्र-अपात्र सूची जारी, 8 जुलाई तक ऑनलाइन दावा-आपत्ति का अवसर

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रतिनिधि KCG

खैरागढ़ : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत जिला राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (एमएमसी) तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में संयुक्त संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। यह भर्ती 22 प्रकार के कुल 332 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आयोजित की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित 22 पदों में से 21 प्रकार के पदों के लिए पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची विभागीय वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। सूची में शामिल अभ्यर्थी यदि किसी प्रकार की दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो वे 2 जुलाई 2026 से 8 जुलाई 2026 तक शाम 5 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

दावा-आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी पंजीयन आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद उपलब्ध लिंक https://rajnandgaon.nic.in/en/notice_category/recruitment/
पर क्लिक कर आवश्यक दावा-आपत्ति ऑनलाइन प्रस्तुत की जा सकेगी। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद अथवा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के पास पंजीयन आईडी अथवा पासवर्ड उपलब्ध नहीं है, वे ‘फॉरगेट रजिस्ट्रेशन आईडी एंड पासवर्ड’ विकल्प का उपयोग कर पुनः जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित अवधि में आवेदन पत्र का प्रिंट अपलोड अथवा सबमिट नहीं किया था, उनके आवेदन अपूर्ण मानकर निरस्त कर दिए गए हैं। ऐसे मामलों में किसी प्रकार की दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, राजनांदगांव ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर ही ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page