G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शासकीय हाई स्कूल बैरख में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस,छात्राओं से उद्देश्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ने का किया गया आह्वान

शासकीय हाई स्कूल बैरख में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस,छात्राओं से उद्देश्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ने का किया गया आह्वान

बोड़ला। वनांचल के शास.हाई स्कूल बैरख में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन हुआ जिसमें संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम संस्था के प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने कहा कि भारत में आज के दिन यानी 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2008 में पहली बार महिला बाल विकास मंत्रालय ने की।राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है।

व्याख्याता सुश्री प्रेमलता ठाकुर ने बताया कि भारत में महिला सशक्तिकरण का बहुत महत्व है और हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हो रही है जैसे पी वी सिंधु,मैरीकॉम, कल्पना चावला आदि ने देश का नाम रोशन किया है तत्पश्चात व्याख्याता लक्ष्मण लाल वर्मा ने कहा कि बेटी है तो कल है और बेटियों के बिना दुनिया की कल्पना करना असंभव है इसलिए बेटियों की हर हाल में रक्षा करना हमारा महत्वपूर्ण कर्तव्य है।

शिक्षक परमेश्वर सोयाम ने कहा कि बेटियों को हर क्षेत्र में बेटों से आगे रहना चाहिए और इसलिए सरकार भी बालिकाओं को महत्व देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उनको प्राथमिकता दे रही है इस प्रकार बालिका दिवस में सभी छात्र छात्राओं व शिक्षकगण की उपस्थिति रही। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम संपादित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page