G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

रायपुर रेलवे स्टेशन पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य अभियान का आयोजन

रायपुर रेलवे स्टेशन पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य अभियान का आयोजन

रेल कर्मचारियों को मिला स्वास्थ्य परीक्षण, जागरूकता एवं सीपीआर प्रशिक्षण

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के मंडलीय रेलवे चिकित्सालय, रायपुर द्वारा दिनांक 28 जुलाई 2026 को रायपुर रेलवे स्टेशन पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य अभियान (Multi Purpose Health Drive – MPHD) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद के मार्गदर्शन पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.पी.एस. कासीपथी (CMS/R) के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा प्रदान करना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रबंधन एवं जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान करना था।
स्वास्थ्य अभियान में कुल 38 रेलवे कर्मचारियों (23 पुरुष एवं 15 महिला) ने भाग लिया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 06 कर्मचारी उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) तथा 04 कर्मचारी मधुमेह (डायबिटीज) से प्रभावित पाए गए। इनमें नए एवं पूर्व से ज्ञात दोनों प्रकार के मामलों की पहचान कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं रोगों की रोकथाम संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
अभियान के दौरान प्रतिभागियों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने एवं रोगों की रोकथाम संबंधी आवश्यक परामर्श दिए गए। डॉ. प्रेरणा बघेल द्वारा स्टेशन कर्मचारियों को सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) एवं आपातकालीन प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मैनिकिन (प्रशिक्षण मॉडल) पर सीपीआर का प्रदर्शन किया गया तथा प्रतिभागियों को विशेषज्ञों की निगरानी में स्वयं अभ्यास कराया गया, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने की क्षमता विकसित हो सके।
इस बहुउद्देशीय स्वास्थ्य अभियान में रेलवे कर्मचारियों एवं संविदा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से जीवनशैली से संबंधित रोगों की समय पर पहचान सुनिश्चित हुई, वहीं जागरूकता सत्रों ने प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। सीपीआर एवं आपातकालीन प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय सिद्ध हुआ। इस प्रकार के अभियान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

इस स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में डॉ. प्रेरणा बघेल (सीएमपी), श्रीमती कामिनी कंचन (नर्सिंग अधीक्षक), श्री देवचरण (ड्रेसर) तथा श्री तोमेश कुमार (संविदा स्वास्थ्य सहायक), मंडल रेलवे चिकित्सालय, रायपुर की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page