G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

शहीद एएसआई रामू राम नाग को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी श्रद्धांजलि


शहीद की माताजी से की आत्मीय भेंट, अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने के दिए निर्देश

रायपुर, 27 जून। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुकमा जिले के जगरगुंडा स्थित शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र की रक्षा और जनसेवा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

मंत्री ने शहीद की माताजी से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान देश और प्रदेश की अमूल्य धरोहर है तथा उनके परिवारों का सम्मान और संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शहीद की माताजी के लिए अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। साथ ही शहीद परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास, विश्वास और शांति के नए दौर की ओर अग्रसर है। ऐसे समय में प्रदेश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page