G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

शराब के नशे और घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी और चचेरे भाई ने मिलकर की पति की हत्या

https://youtube.com/shorts/8Y92DuZyXKU?si=zpVWPIMwvtRtq7OP

पति की हत्या का अंधा कत्ल सुलझाने में लोहारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

https://youtube.com/shorts/k12S9W50D5M?si=VW–csfY929AArqq

सहसपुर लोहारा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल, पत्नी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

सहसपुर लोहारा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल, पत्नी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा, 27 जुलाई। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए मृतक की पत्नी और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद और पति की अत्यधिक शराबखोरी से परेशान होकर दोनों आरोपियों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर, एक्टिवा स्कूटी और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 26 जुलाई की सुबह ग्राम बासिनझोरी निवासी तुलेश साहू ने सूचना दी कि उसके पिता महेश साहू का शव लोहारा के बानो रोड स्थित एक दुकान के पास पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के चेहरे, हाथ-पैर और सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए। इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पत्नी ने पूछताछ में कबूला जुर्म

प्रभारी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और एसडीओपी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मृतक की पत्नी नीता साहू (35 वर्ष) से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि 25 जुलाई की रात वह अपने चचेरे भाई ओदराम साहू के साथ स्कूटी से पति के पास आई थी। पति के अत्यधिक शराब पीने और लगातार विवाद करने से तंग आकर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।

पुलिस के अनुसार, लोहारा पहुंचने के बाद भी मृतक ने शराब पीकर विवाद किया। इसके बाद ओदराम ने महेश साहू को पकड़ लिया और नीता साहू ने पास में पड़े पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने शव को सड़क किनारे घसीटकर छोड़ दिया और स्कूटी से ग्राम चिमरा लौट गए।

घटना में प्रयुक्त सामान बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर, एक्टिवा स्कूटी, वारदात के समय पहने गए कपड़े तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, एफएसएल टीम कवर्धा, उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, रूपराम पट्टावी, पीएसआई किशन नायक, एएसआई संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक गिरीश तिवारी, आरक्षक रवि जायसवाल, राजू सोनवानी, महिला आरक्षक मंजु निर्मलकर सहित थाना लोहारा के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कबीरधाम पुलिस की अपील

कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घरेलू विवाद, नशे की समस्या या पारिवारिक तनाव की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय संवाद, परामर्श और वैधानिक सहायता का सहारा लें। पुलिस ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हिंसा अपराध है और इसके गंभीर कानूनी परिणाम होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page