G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

आरसेटी खैरागढ़ के ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बैच का संयुक्त कलेक्टर ने किया निरीक्षण

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ KCG

खैरागढ़ : एसबीआई आरसेटी खैरागढ़ में संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बैच का आज संयुक्त कलेक्टर सुमन राज एवं उपसंचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण गया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थियों से संवाद कर उनके अनुभवों की जानकारी ली।

संयुक्त कलेक्टर सुमन राज ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव के संबंध में चर्चा की तथा उनके उत्साह एवं कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उपसंचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आरसेटी द्वारा महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे भविष्य में स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें।

अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की गुणवत्ता एवं प्रशिक्षार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसबीआई आरसेटी फैकल्टी श्री अभिषेक तिवारी एवम कार्यालय सहायक श्री संतोष कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page