G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

भगतपुर धनेली मार्ग की मरम्मत को लेकर जोगी कॉग्रेस ने सौपा ज्ञापन,एक सप्ताह में मांगे नहीं पूरी होने पर सड़क पर मछली पालन की चेतावनी

भगतपुर धनेली मार्ग की मरम्मत को लेकर जोगी कॉग्रेस ने सौपा ज्ञापन,एक सप्ताह में मांगे नहीं पूरी होने पर सड़क पर मछली पालन की चेतावनी

पंडरिया -जनता कॉग्रेस छ.ग.जे के द्वारा आज ज्ञापन सौपकर भगतपुर धनेली मार्ग को तत्काल रिपेरिंग करवाने की मांग की गई जनता कॉग्रेस छ.ग. जे के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज सिंह की अगुवाई में आज कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुवे अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार कश्यप को ज्ञापन सौपा गया जोगी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा की धनेली भगतपुर मार्ग एकदम जरजर है खासकर धनेली के बस्ती के बीचो बिच मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गई है जिसके कारण भगतपुर धनेली मार्ग दुर्घटना को निमंत्रण दे रही है, आये दिन यंहा छोटी मोटी दुर्घटना हो रही है अभी कुछ दिन पहले इसी मार्ग में गन्ना से लदी ट्रेक्टर पलट गई थी ओ तो गनीमत है की वंहा कोई व्यक्ति नहीं था वरना बड़ी घटना घट सकती थी, धनेली ग्राम के बीचो बिच ये रास्ता इतना खराब है की वंहा से निकलना बड़ी मुश्किल है ।बस्ती अंदर होने के कारण दुर्घटना की बड़ी सम्भावना प्रदर्शित हो रही है, जोगी कॉग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से कहा की हफ्ते भर में सड़क की मरम्मत नहीं होने की हालात में सड़क पर मछली पालन करने मजबूर होंगे,अजित जोगी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अश्वनी यदु ने कहा की वर्तमान में इस सड़क का मरम्मत भी हुई है मगर मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपा पोती की गई है ,और मरम्मत के बाद भी इस खतरनाक जगह को छोड़ दिया गया है जबकि पुरे मार्ग में यह जगह सबसे खतरनाक है जंहा कभी भी बड़ी घटना घट सकती है, अजित जोगी युवा मोर्चा के पंडरिया विधानसभा अध्यक्ष अतुल राज ने कहा की उक्त विषय में तत्काल निर्माण नहीं होने पर मार्ग में बैठकर विरोध करेंगे एवं जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी सड़क से नहीं उठेंगे। आज ज्ञापन सौपते वक्त धीरज सिंह अश्वनी यदु अतुल राज अंगद पटेल आकाश निषाद मनितोष अंचल एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page