G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

मुख्यमंत्री के समक्ष जीवन कौशिक ने प्रदेश संगठन मंत्री पद की शपथ ली

मुख्यमंत्री के समक्ष जीवन कौशिक ने प्रदेश संगठन मंत्री पद की शपथ ली

AP न्यूज कबीरधाम। छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज का शपथ ग्रहण एवं अतिथि सम्मान समारोह पथरिया जिला मुंगेली में विगत दिनों संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, अतिविशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ,कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ,कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन कुमार वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी समाज ,विधायक एटा उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा ,मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले ,विधायक यशोदा वर्मा, विधायक भावना बोहरा, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल कार्यक्रम में उपस्थित थे ।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी, महामंत्री घनश्याम कौशिक ,अंकेक्षक विमल पटेल और संगठन मंत्री के पद के लिए जीवन कौशिक ने शपथ लिया। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत पगड़ी एवं गज माला पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह के तौर पर तलवार ,स्मृति चिन्ह ,शाल ,श्रीफल भेंट कर किया।

सभी मंचासीन अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह शाल फल भेंट कर किया। इस समारोह में कबीरधाम जिले से राज्य लोधी समाज के नवनिर्वाचित जीवन कौशिक ने प्रदेश संगठन मंत्री के पद की शपथ ली.इस अवसर पर बिलासपुर से जमुना प्रसाद वर्मा, दुर्ग से बनऊ वर्मा, राजनांदगांव खैरागढ़ से उत्तम जंघेल, मुंगेली से जगदीश वर्मा ,बेमेतरा से गोवेन्द्र वर्मा ,रायपुर से अधीन जंघेल जिलाध्यक्ष के साथ साथ कबीरधाम जिलाध्यक्ष जयप्रकाश लोधी एवं सर्किल अध्यक्ष जीवन कौशिक, सोनवा कौशिक, रामाधार कौशिक, नरेंद्र जंघेल , जिला संगठन सचिव संतोष कौशिक, मीडिया प्रभारी सरवन कौशिक, नरेश कौशिक, रेखलाल कौशिक, महेंद्र कौशिक, आजुराम कौशिक, मिश्री कौशिक , संजीव कौशिक, बालूराम जंघेल , रूपसिंह वर्मा , धर्मपाल कौशिक , राजेश कौशिक , कवर्धा शहर से सूरज कौशिक ,पवन कौशिक, रामसागर कौशिक और लोधी समाज के सम्माननीय जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page