भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर बनी रणनीति

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कबीरधाम की परिचयात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन, जिला संगठन प्रभारी महेश वर्मा की विशेष उपस्थिति तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों का परिचय कराने के साथ संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।
मुख्य वक्ता महेश वर्मा ने संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन तथा सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी को पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करना होगा।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने महिला मोर्चा की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती में महिला कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।
बैठक में जिला संगठन प्रभारी महेश वर्मा, जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी, जिला महामंत्री नीतू शर्मा एवं गौरी साहू, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा पांडे, शिवकुमारी यादव, संगीता साहू, कोषाध्यक्ष राजकुमारी जायसवाल, जिला मंत्री कौशल्या साहू एवं सरस्वती चंद्रवंशी सहित कवर्धा ग्रामीण, पिपरिया, भोरमदेव, बोड़ला, रेंगाखार जंगल, लोहारा, पंडरिया, पांडातराई, कुकदूर, कुंडा, दुल्लापुर बाजार, इंदौरी और रणबीरपुर मंडलों की अध्यक्षों के साथ महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।



