G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BilaspurChhattisgarhINDIAखास-खबर

मस्तूरी विकासखंड के पांच गांवों में तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग, जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन- छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना-

बिलासपुर, 16 जुलाई 2026।
मस्तूरी विकासखंड के ग्राम गोबरी, हरदी, कोकड़ी, भटचौरा एवं रहटातोर में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा बरसात के मौसम में संभावित संक्रामक एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से आज जिला कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर इन गांवों में तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया है कि इन गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है, जिसके कारण ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। बरसात के मौसम में बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा रोग, पेट संबंधी बीमारियों सहित अन्य संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेजकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाए। शिविर में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की जाए तथा गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जाए।

संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन एवं प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि शीघ्र स्वास्थ्य शिविर आयोजित नहीं किए गए तो बरसात के मौसम में बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है। इसलिए जिला प्रशासन से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

ज्ञापन में प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page