G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhGaurela-Pendra-Marwahi

हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़, त्योहार के नाम पर हिंदू देवी देवता ओं का अपमान

हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़, त्योहार के नाम पर हिंदू देवी देवताओं का हो रहा है अपमान

गौरेला पेंड्रा मरवाही : दीपावली का त्यौहार खुशी और लक्ष्मी पूजन का पर्व है, हर वर्ष दिवाली में लक्ष्मी बम, लक्ष्मी फटाके, लक्ष्मी फुलझड़ी इस तरह के विभिन्न नामों से बाजारों में पटाखों की बिक्री बड़े जोर शोर से चल रही है। शासन-प्रशासन जो सभी चीजों के लिए गाइडलाइन जारी करती है क्या पटाखा विक्रेता व फटाका कंपनियों को गाइडलाइन जारी कर हिंदू देवी देवताओं की फोटो युक्त सामग्रीयो के विक्रय पर रोक लगानी चाहिए, जिससे यह रोशनी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके और हिंदू देवी देवताओं का अपमान भी ना हो। बाजार में हिंदू देवी देवताओं के नाम के विभिन्न प्रकार के फटाके उपलब्ध है कई बार सामाजिक संगठन द्वारा लोगों को समझाइश देने के बाद भी इस प्रकृति को अंजाम दिया जाता है जिसके लिए कठोर कानून बननी चाहिए ताकि कोई भी किसी धर्म को मजाक ना बना सके।

Related Articles

One Comment

  1. बहुत सुंदर ap न्यूज 🙏🚩🙏ऐसे समाचारों को स्थान देने

Leave a Reply to रघुनंदन गुप्ता Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page