स्थानीय क्षेत्रों के विकास को मिली नई दिशा, डीएमएफ शासी परिषद की बैठक सम्पन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
जनभागीदारी और पारदर्शिता पर जोर, प्राथमिकता आधारित कार्ययोजना तैयार
खैरागढ़ :
जिला खनिज संस्थान न्यास(डीएमएफ) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए जनहितकारी विकास कार्यों की रूपरेखा तय करने हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने की, जबकि क्षेत्रीय सांसद संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सांसद पाण्डेय ने कहा कि स्थानीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनसहभागिता के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने बताया कि डीएमएफ के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, महिला एवं बाल विकास, जल संरक्षण, कृषि, स्वच्छता, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित ग्रामों के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं, जिससे संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार, सांसद प्रतिनिधि खम्मन ताम्रकार, भागवत शरण सिंह, वन मंडलाधिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल सहित शासी परिषद के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
