G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में ऐतिहासक वृद्धि का स्वागत

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई बढ़ोतरी का स्वागत किया है। श्री ठाकुर ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को किसान हितैषी और उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया है।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार निरंतर अन्नदाताओं के सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रही है। धान के समर्थन मूल्य में 72 रुपये की वृद्धि कर इसे 2,441 रुपये प्रति क्विंटल करना और सूरजमुखी के बीज में रिकॉर्ड 622 रुपये की वृद्धि करना यह दर्शाता है कि सरकार किसानों की लागत पर 50 प्रतिशत से अधक लाभ सुनिश्चित करने के अपने वादे पर अडिग है। इसी तरह मक्का, तुअर (अरहर), मूंग और उड़द जैसी महत्वपूर्ण फसलों के दामों में की गई वृद्धि से न केवल दलहन और तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि देश खाद्य तेलों और दालों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ेगा। इस जनकल्याणकारी निर्णय के लिए संपूर्ण प्रदेश के किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page