अंको पर रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा खेलाने वाले आरोपी चढा कोतवाली पुलिस के हत्थे

अंको पर रूपय पैसे का दांव लगाकर सट्टा खेलाने वाले आरोपी चढा कोतवाली पुलिस के हत्थे

AP न्यूज : कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्या . ) पी.आर.कुजूर , उप पुलिस अधीक्षक ( अजाक ) बी.आर.मण्डावी के मार्गदर्शन पर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अवैध सट्टा की कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश पर दिनांक 12.07.2021 को टीम बनाकर थाना क्षेत्र में स्टाफ अवैध सट्टा की कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। कि मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी बिमलेश मानिकपुरी पिता अर्जुन मानिकपुरी उम्र 21 साल साकिन आर्दश नगर कवर्धा के पास अंको में रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत नामक सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित कर रहा है जिसे कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा ईदगाह के सामने से रंगे हाथ पकडा गया। जिसके कब्जे से तीन नग सट्टा पट्टी , नगदी रकम एवं एक रेडमी का मोबाईल आरोपी के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया। जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र . 512/2021 धारा 4 क सट्टा एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मुकेश सोम , सउनि दिनेश झारिया का सराहनीय योगदान रहा है।

