G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि में देरी पर किसानों का आक्रोश जल्द भुगतान नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन।

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा, जिला कबीरधाम के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में वर्ष 2026 की रबी (चना) फसल एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित लंबित भुगतान को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लंबित बीमा राशि के शीघ्र भुगतान की मांग करते हुए आवेदन भी प्रस्तुत किया गया।


किसानों ने बताया कि कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई है कि जिन किसानों ने खड़ी फसल के नुकसान का दावा (क्लेम) किया था, उनमें से कई किसानों के खातों में बीमा राशि जमा हो चुकी है। वहीं जिन किसानों ने कटी हुई फसल के नुकसान का क्लेम किया है, उनकी बीमा राशि राज्य सरकार द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान राशि जारी होने के बाद ही भुगतान की जाएगी। किसानों का आरोप है कि राज्य सरकार की ओर से संबंधित राशि अभी तक जारी नहीं किए जाने के कारण सैकड़ों किसानों का फसल बीमा भुगतान लंबित पड़ा हुआ है।
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की लंबित प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि का शीघ्र भुगतान नहीं किया गया, तो मोर्चा के बैनर तले जिलेभर के किसान व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कौशिक एवं संचालक मंडल सदस्य जलेश्वर राजपूत ने बताया कि इस मांग से उलट, बगदई, गोछिया, गैदपुर, गोरखपुर, ठाठापुर, धरमगढ़, बाजार चारभाठा, कोहड़िया, वीरेन्द्र नगर, रणवीरपुर, गौरमाटी सहित सैकड़ों गांवों के किसान जुड़े हुए हैं और सभी किसान शीघ्र बीमा राशि भुगतान की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page