राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता आरुही श्रीवास का जिला सर्वसेन नाई समाज ने किया सम्मान

कवर्धा। जिला सर्वसेन नाई समाज, कबीरधाम द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर जिले और समाज का नाम रोशन करने वाली छात्रा कुमारी आरुही श्रीवास का उनके निवास पहुंचकर भव्य सम्मान किया गया। यह सम्मान प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोकचंद श्रीवास के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
गौरतलब है कि कवर्धा की बेटी आरुही श्रीवास ने 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र के नासिक में 25 से 29 जून 2026 तक आयोजित हुई थी।
आरुही ने जूनियर वर्ग (10 से 14 वर्ष) के रेगु इवेंट में सेमीफाइनल में उत्तराखंड की खिलाड़ी को पराजित किया तथा फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वे अश्वनी कुमार श्रीवास एवं संतोषी श्रीवास की सुपुत्री हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि पर जिला सर्वसेन नाई समाज के पदाधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष मनहरण श्रीवास, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सेन, उपाध्यक्ष नंदराम श्रीवास, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष डाकेश्वर श्रीवास, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष कपिल श्रीवास, पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु श्रीवास, जिला संरक्षक रामजी श्रीवास, जिला सचेतक नंद सेन, जिला सचिव अश्विनी श्रीवास, मीडिया प्रभारी मेघराज श्रीवास, कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास, समाज जिला अध्यक्ष रामकुमार श्रीवास, जिला कोषाध्यक्ष मनहरण श्रीवास, सेलून संघ जिला अध्यक्ष भगतराम श्रीवास, जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष होलीराम श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष चंद्रकुमार चंद्रसेन, सेलून संघ अध्यक्ष राजेश सेन, भोला श्रीवास, सुभाष श्रीवास, संतोष श्रीवास, तिलक श्रीवास, दुर्गेश श्रीवास, दिलीप श्रीवास, प्रदीप श्रीवास, छन्नू श्रीवास, रोहित श्रीवास सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आरुही श्रीवास की यह उपलब्धि पूरे कबीरधाम जिले एवं सर्वसेन नाई समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि आरुही भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।
आरुही की इस सफलता में उनके प्रशिक्षक आकाश सिंह एवं मनीष निषाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समाज ने दोनों प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन एवं समर्पण की भी सराहना की।



