G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को 35.77 करोड़ की विकास सौगात

डीएमएफ से 13 विकास कार्यों को मंजूरी, शिक्षा, कौशल विकास, कृषि और सड़कों को मिलेगा नया आधार

रायपुर, 3 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से 35 करोड़ 76 लाख 94 हजार रुपये की लागत के 13 महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन परियोजनाओं से धरमजयगढ़, लैलूंगा, घरघोड़ा और तमनार विकासखंडों में शिक्षा, कौशल विकास, कृषि अधोसंरचना तथा ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों, युवाओं, किसानों और ग्रामीण परिवारों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्य स्वीकृत कार्य

  • 6.39 करोड़ रुपये से चार विकासखंडों में आधुनिक पुस्तकालय भवनों का निर्माण
  • 2.39 करोड़ रुपये से घरघोड़ा एवं धरमजयगढ़ के शासकीय आईटीआई भवनों का उन्नयन और जीर्णोद्धार
  • 2.27 करोड़ रुपये से तमनार में एफपीओ के लिए व्यावसायिक परिसर और बाजार शेड यार्ड का निर्माण।
  • 24.73 करोड़ रुपये से आठ प्रमुख ग्रामीण सड़कों का निर्माण, जिससे आवागमन, कृषि उत्पादों के परिवहन तथा शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

निर्माण कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) को कार्य एजेंसी बनाया गया है। जिला प्रशासन ने सभी कार्यों को 365 दिनों के भीतर निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा करने तथा नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page