जिला के सी जी पुलिस टीम द्वारा जुआरियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी।

जिला के सी जी पुलिस टीम द्वारा जुआरियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी।

खैरागढ़/छुईखदान । जिला के सी जी पुलिस द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसीक्रम में दिनांक 24.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पुरेना में स्कूल के पास मैदान में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश के माध्यम से रुपए-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान निम्न आरोपी पकड़े गए
- 1-जीतलाल जंघेल पिता फेरहा राम जंघेल आयु 28 साल निवासी ग्राम पुरेना
- 2-लेखराम घुरवे पिता अग्नुरम घुरवे आयु 36 सल निवासी ग्राम सुराडबरी
- 3- सूर्यकांत चंदेल पिता मेघनाथ चंदेल आयु 42 साल निवासी ग्राम खुडमुडी
जप्त सामग्री:
(1)52 पत्ती ताश
(2)जुआ फड़
नगद राशि: ₹ 2150/-
इसीप्रकार ग्राम पुरेना के दुसरे स्थान पर जुआ खेल रहे निम्न आरोपी पकड़े गए-:
- 1- खेमलाल जंघेल पिता राजकुमार जंघेल आयु 28 साल ग्राम मुरई
- 2- अजय कुमार घुरवे पिता बिसेलाल घुरवे आयु 19 सल निवासी ग्राम सुराडबरी
- 3- आजाय जांगड पिता घरमदास जांगड आयु 45 साल निवासी ग्राम लंझियाटोला
- 4- मनोहर वरमा पिता चिंता वरमा आयु 37सल निवासी ग्राम सुराडबरी
जप्त सामग्री:
(1)52 पत्ती ताश
(2)नगद राशि: ₹2500/-
सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।
जिला के सी जी पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।



