G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

नई दिल्ली में कांग्रेस नेता अर्जुन तिवारी ने पार्टी के महासचिव वासनिक से किये सौजन्य मुलाक़ात

नई दिल्ली में कांग्रेस नेता अर्जुन तिवारी ने पार्टी के महासचिव वासनिक से किये सौजन्य मुलाक़ात।



पंडरिया / दिल्ली प्रवास पर पहुंचे कांग्रेस नेता श्री अर्जुन तिवारी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ताकतवर व वरिष्ठ महासचिव श्री मुकुल वासनिक से सौजन्य मुलाक़ात किये।

मुलाक़ात के दरम्यान श्री तिवारी ने प्रदेश में भूपेश बघेल सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, योजनाओं एवं जनहितैषी नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा किये। श्री वासनिक ने विभिन्न समाज,वर्ग तथा किसानों के कल्याण एवं ग्रामीण अर्थब्यवस्था के सुदढ़ीकरण के लिये चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या तथा इन लाभार्थियों के बीच कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं के सम्पर्क अभियान जैसे कार्यक्रम चलाये जाने की बात कही ताकि वे लाभार्थी भाजपा के भ्रमजाल से बचे रह सके। श्री वासनिक ने ये भी सलाह दिये की भाजपा सरकार के पिछले 15 वर्षो के नाकामियों व असफलता तथा कमीशन आधारित कथित विकास कार्यों के बारें विस्तार से जनता को बताया जाना चाहिये।

श्री तिवारी ने उन्हें पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के राजनैतिक हालातों के बारें में भी विस्तार से जानकारी दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page