G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया तहसील के ग्राम खरहट्टा में 3 महीने की बच्ची घर से हुई गायब,खोजबीन में जुटी पुलिस पढ़ें पूरी खबर

पंडरिया तहसील के ग्राम खरहट्टा में 3 महीने की बच्ची हुई घर से गायब,खोजबीन में जुटी पुलिस पढ़ें पूरी खबर

पांडातराई थाना के ग्राम खरहट्टा तीन माह की बच्ची अचानक घर से गायब हो गई, पीड़ित परिवार का कहना है कि हम शाम के 7 बजे बच्ची को खाट पर सुला कर सभी बांकी परिवार एक साथ खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद जब बच्ची की माँ रूम में जाकर बच्ची को देखने गई तो बच्ची गायब मिली।

क्या है पूरा मामला :

ग्राम खरहट्टा निवासी पीड़ित किसान पिता फूलचंद चंद्राकर(28) एवं माता अश्वनी बाई (27) शाम को अपने घर पर 06 अगस्त 2021 की रात को अपनी 3 माह की छोटी बच्ची को रूम में सुला कर भोजन कर रहे थे। भोजन करने के बाद जब बच्ची की माँ कमरे में गई तो बच्चे को खाट से अचानक गायब पाई। जिसे सुन कर बांकी घर के सदस्य एवं सभी ग्रामवाशी अचंभित है।घटना के बाद पीड़ित परिवार एवं ग्रामवाशी पुलिस को सूचना दिए जिसे पुलिस द्वारा तुरंत गंभीरता से लेते हुए रात में ही बच्ची की खोजबीन में कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। पीड़ित व्यक्ति के घर से कुछ ही दूर पर हाफ नदी है पुलिस वालों एवं गांव के व्यक्तियों को शक है कि द्वेष पूर्वक कहीं बच्ची को नदी में तो नही फेंक दिया । घटना के बाद से पुलिस प्रशासन अब तक अपने गोताखोर एवं प्रशासनिक रेस्क्यू टीम के साथ अब तक खोजबीन में लगे हुए है।

बच्ची की फोटो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page