कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की
AP News आपकी आवाज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत और अन्य प्राप्त पत्रों के जल्द निराकरण के निर्देश
खैरागढ़, 08 अक्टूबर, 2024//
कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत और अन्य प्राप्त पत्रों के निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए स्कूलों में जाति प्रमाण पत्रों की वस्तुस्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों से 15 साल पुराने वाहनों की जानकारी मांगी और आवश्यक कार्यवाही के सम्बन्ध में चर्चा की। कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा ने अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। इस दौरान लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही कर जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय में अनाधिकृत तरीके से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के सम्बन्ध में जानकारी ली। इसके अलावा कलेक्टर श्री वर्मा ने विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। साथ ही सम्बंधित मामलों को समय सीमा के भीतर निराकृत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी आलोक तिवारी, अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर द्वय सुरेन्द्रकुमार ठाकुर एवं श्रीमती सुमन राज, एसडीएम छुईखदान सुश्री रेणुका रात्रे, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा पिंचा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।