G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

AP News आपकी आवाज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ 03 सितंबर 2024//कलेक्टर  चंद्रकांत वर्मा  ने कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय अधिकारी की उपस्थिति में बारी-बारी से जिले के आवेदकों की समस्यओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण करने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न ग्रामों से आने वाले आवेदको ने अपनी समस्याओं, मांगो और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। विकासखंड खैरागढ़ की ग्राम संडी निवासी  निकिता वर्मा ने इंदिरा कला संगीत विश्विद्यालय की लाइब्रेरी में पढ़ने हेतु दाखिला दिलाने आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार तहसील खैरागढ़ के ग्राम लालपुर निवासी श्री इंद्र कुमार बघेल एवं श्री चंद्रेश कुमार जोशी द्वारा अपने बच्चों के स्थानांतर प्रमाण पत्र दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने प्राप्त आवेदनो को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए तत्काल निराकरण करने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किए। इसी प्रकार आज जनदर्शन में राशन कार्ड दिलाने, पीएम आवास, वृद्धा पेंशन आदि से संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी  आलोक तिवारी संयुक्त कलेक्टर द्वय  सुरेन्द्रकुमार ठाकुर एवं  सुमन राज, एसडीएम खैरागढ़  टंकेश्वर प्रसाद साहू, एसडीएम छुईखदान  रेणुका रात्रे सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page