G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 112 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात


समोदा में 96 निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, नवा रायपुर में 100 बिस्तर अस्पताल की भी रखेंगे आधारशिला

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार 6 जुलाई को रायपुर जिले के समोदा में 112 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में 21 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए 67 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 90 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत वाले 29 नए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव करेंगे। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री आरंग क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में लोक निर्माण विभाग के 9 करोड़ 43 लाख रुपये के तीन कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 79 लाख रुपये के पांच कार्यों, नगर पंचायत समोदा के 6 करोड़ 67 लाख रुपये के 20 कार्यों तथा आरंग नगर पालिका के 4 करोड़ 78 लाख रुपये के 39 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के 61 करोड़ 11 लाख रुपये लागत के आठ कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 2 करोड़ 54 लाख रुपये के 11 कार्यों तथा नगर पंचायत समोदा के 8 करोड़ 70 लाख रुपये के नौ कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय नवा रायपुर के सेक्टर-17 स्थित कोटरा भाठा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 बिस्तर अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे। इस अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page